- Hindi News
- मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ ने शुरू की शांित की कवायद
मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ ने शुरू की शांित की कवायद
अंजनी कुमार सिन्हा | गिरिडीह
माओवादियोंसे हुई मुठभेड़ से जहां सीआरपीएफ पुलिस का मनोबल बढ़ा है वहीं सीआरपीएफ ने कुछ माह पूर्व कमांडेंट हीरा झा के मौत का बदला भी ले लिया है। बावजूद सीआरपीएफ के आलाधिकारी का कहना है कि खून खराबा का यह खेल अब बंद होना चाहिए। मुठभेड़ तो सीआरपीएफ और माओवादियों के बीच थी। पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे ग्रामीण। इस सिलसिले को अब यहीं रुक जाना चािहए।
मुठभेड़ स्थल से सटे सीमावर्ती गांव के ग्रामीण दहशत में थे कि गोली उन्हें भी लग जाए। शह मात का यह खेल माओवादी और पुलिस के बीच जनता ही पिसती रही है। बहरहाल पुलिस द्वारा संयम और धैर्य से इस मुठभेड़ का सामना नहीं करती तो ग्रामीणों को भी भारी नुकसान हाे सकता था। बीहड़ और पहाड़ों से घिरे दलदलिया जंगल का भौगोलिक बनावट भी ऐसी ही है। इससे सटे गांव दलदलिया के अलावा सिमराढाब, तेलियामारन, नावाडीह आदि ऐसे गांव हैं जहां प्रशासन क्या आम जनता भी आसानी से नहीं पहुंच सकती। पुलिस ने लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं बताया है। पुलिस का कहना है कि वे जनता की रक्षा के लिए हैं। माओवादी को अगर कोई बात करनी है तो उचित प्लेटफार्म में आकर बात करें। इसमें पूरी गंभीरता बरती जाएगी।
पारसनाथ में बरामद हो चुका है बंकर
देशके तेज तरार्र आइ पीएस अधिकारी सह गिरिडीह के एसपी क्रांति कुमार के खाते एक और उपलब्धि हाथ लगी है। हाल के दिनों में पुलिस कप्तान ने पारसनाथ में बंकर बरामद किया था। साथ ही क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाए थे। इस बात की पुष्टि क्षेत्र के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने भी की है। इस उपलब्धि के लिए पुलिस कप्तान को राष्ट्रपति पुरस्कार की अनुशंसा की बात कही है। लिहाजा जो भी हो जनता को यह अपेक्षा होगी की क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो। क्योंकि इस तरह की घटना से ज्यादा नुकसान जनता को ही उठाना पड़ता है।
नक्सिलयों से बरामद हथियार के साथ जवान। (फाइल फोटो)
कई माओवादियों की गिरफ्तारी होने के बाद मजबूत खुफिया तंत्र से मिली सफलता
जिलेके कई हार्डकोर माओवादियों को पूर्व में पकड़े जाने से संगठन कमजोर होता प्रतीत होता है। साथ ही पुलिस कप्तान का मजबूत खुफिया तंत्र इस कामयाबी का कारण बना। बताया जाता है कि माओवादियों के गढ़ में पूरे जिले भर में पुलिस ने खुफिया की मजबूती कर ली है। सीआरपीएफ कमांडेंट हीरा झ