पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़खानी मामले में जमकर मारपीट

छेड़खानी मामले में जमकर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंगलसे लकड़ी काटने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया है। इधर इस मामले को लेकर दलित मोहल्ले की एक महिला के साथ नहाने के दौरान छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता के परिजन ने दर्ज मामले में कहा है कि विरोध करने पर आरोपी युवकों ने महिला के पति और देवर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के विरोध में गांव के दलित समुदाय के लोगों ने मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना पांडे डीह के मैगजीनिया गांव की है। बताया कि मैगजीनिया गांव निवासी हरिजन बस्ती निवासी राजेश दास की प|ी अमली देवी नहाने के लिए नदी गई थी। इसी बीच अमली देवी के साथ कोयरीटोला निवासी संदीप वर्मा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान संदीप के इस हरकत को महिला के देवर नीरु दास ने देख लिया और उनपर दौड़ पड़े। जबकि नदी के पास पहुंचते ही उसने अपनी भाभी का हाथ संदीप से छुड़ाने के बाद संदीप वर्मा के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी कोयरीटोला के लोगों को मिलने के बाद संदीप को बचाने बघा वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, राजकुमार वर्मा नदी के पास हसुआ और लाठी लेकर दौड़ पड़े। जबकि हरिजन बस्ती से हरि दास भी पहुंचे और दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी।