रैंप पर चल मॉडलों ने िबखेरा अपना जलवा
सीआरपीएफगिरिडीह सांतवीं बटालियन के 56 वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार शाम शहर के नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआात गणेश वंदना कर की गई। कार्यक्रम में जैसे जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे माहौल भी खुशनुमा होता गया। सातवीं बटालियन के गठन को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाहर से बीआरडी डांस समूह की युवतियों ने कई भोजपुरी गानोंं पर ठुमके लगाए।
भोजपुरी भाषा के गानो पर जब एक डांसर ने डांस करना शुरु किया तो सातवीं बटालियन के जवान झूमे बगैर नहीं रह सके। निर्धारित समय पर शुरु हुए कार्यक्रम में बीआरडी समूह की इन युवतियों ने कई रिकार्डिंग भोजपुरी गानों के बोल पर खुद भी थिरकी और जवानों को भी डांस कराया। सातवीं बटालियन का गठन 17 सितंबर 1939 को हुआ था। बीते बुधवार को बटालियन के गठन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत डांस समूह के युवकों और युवतियों ने भगवान गणेश की भक्तिमय वंदना से की। कार्यक्रम में पूरी सादगी भी नजर आई। लेकिन फूहड़ गानों का दौर जब शुरु हुआ तो कई गानों में एक से बढ़कर एक डांस पेश किया गया। मंच संचालन करने वाले डांस समूह का युवक बीच-बीच में जवानों और अधिकारियों को अपनी लच्छेदार बातों से हंसाने का प्रयास भी कर रहा। इस बीच कार्यक्रम में डांस समूह की युवतियों ने पहले पारंपरिक वेशभूषा साड़ी में रैंप पर कैटवॉक किया। जबकि कुछ देर बाद इन युवतियों ने वेस्टर्न वेशभूषा के साथ भी कैटवॉक करने का दौर शुरु हुआ। कार्यक्रम में प्रधान जिला जज गीतेन्द्र सिंह, एसपी क्रांति कुमार, विधायक निर्भय शाहबादी, कमांडेंट आरके सिंह, सहायक कमांडेंट योगेश कुमार, कुमार रवि, अरुण सिंह, राकेश मोदी समेत बटालियन के अधिकारियों के परिवार और बच्चे सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।
कैटवॉक करती मॉडल।