पानी फेंकने को ले दो पक्ष भिड़े
गिरिडीह | पानीफेंकने के सवाल पर गुरूवार को दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया कि सदर प्रखंड के पालमो गांव में घर के बगल में पानी फेंकने जा रही एक महिला के साथ किसी बात को लेकर गांव के ही किस्टो मंडल वगैरह से कहासुनी हो गई। महिला ने जब उसका विरोध किया तो मामले ने उग्र रूप ले लिया। वहीं हो हल्ला सुनकर दोनों पक्षों के लोग अामने सामने हो गए। इस घटना में तूफान मंंडल, हाेरी मंडल, गोपाल पंडित एवं तारा देवी को गंभीर चोटे आई है। भुक्तभोगी तूफान मंडल ने बताया कि उसकी चाची घर के बगल में ही पानी फेंकने जा रही थी इसी दौरान किस्टो मंडल आदि ने उसके साथ बगैर किसी बात के उसके साथ बदसलुकी की। इसी बात को लेकर जब हमलोग पूछने लगे तो किस्टाे मंडल, बाली मंडल, खिरोधर मंंडल, डिस्को मंडल, बन्टु मंडल, राजू मंडल,अशोक मंडल, रामेश्वर मंडल आदि आवेश में गए।