पूजा कमेटी का पुनर्गठन
गिरिडीह | गुरूवारको पुराना जेल परिसर दुर्गा मंडप पूजा समिति के सदस्यों की संपन्न बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें अरूण कुमार साव को अध्यक्ष, अरविंद कुमार को सचिव तथा नंदु पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूजा प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा अजय पाठक बनाए गए है। इसके अलावा अशोक कुमार वर्मा, पंकज सिन्हा, राजेन्द्र वर्णवाल, अभिनंदन राय, सुरेन्द्र यादव, महेन्द्र कुमार, अशोक सिन्हा, प्रवीण कुमार सिंह परिमल सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पूजा पंडाल को संसद भवन का रूप दिया जाएगा। पूजा के दौरान भंडारा करने का भी निर्णय लिया गया।