पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंगूने बुढियाखाद के बाद अन्य प्रखंडों को अपनी गिरफ्त में लेते हुए अबतक 26 मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं बुढियाखाद में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अकेले बुढियाखाद में ही 20 की संख्या में डेंगू मरीजों की संख्या होने से विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहले रोगी के पाए जाने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता के साथ बुढियाखाद में कैंप कर आवश्यक कदम उठा रही है। वहां फाॅगिंग के साथ डीडीटी का भी छिड़काव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम गांव में कैंप कर लोगों के रक्त जांच आवश्यक एहतियात बरत रही है।

सदर अस्पताल में मरीजो से मिलते नुनूलाल मरांडी।

प्रतिदिन मिल रहे नए रोगी

एकसप्ताह पूर्व से डेंगू मरीजों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि रोज नए रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल परिसर मेंं पहले एक वार्ड की व्यवस्था की थी। लेकिन रोगियों की बढ़ती तादात को देखते हुए एक से दो वार्ड किया गया। लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गई है कि चार वार्ड में सिर्फ डेंगू मरीजों की भर्ती की गई है। सभी मरीजों को मच्छरदानी भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा समय पर पेय पदार्थ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।