सड़क हादसे में दो घायल, रेफर
गिरिडीह | सड़कदुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि बंदगारी गांव निवासी हरी सिंह जानकी सिंह बैंक अॉफ इंडिया शाखा छोटकीखरगडीहा से बैंकिंग कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच एक पेट्रोल पंप के सामने से विपरीत दिशा से रही सवारी गाड़ी ने जोरदार ठोकर मार दी। ठाेकर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों के पैर टूट गए। आनन फानन में सूचना मिलने पर घरवाले पहुंचे और इलाज के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल में भर्ती कराया दोनों के पैर में गंभीर चोटें आई है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसके पैर को कई स्थानों पर टूटा हुआ पाया। उसे धनबाद रेफर कर दिया।