डेंगू से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक
गिरिडीह | गिरिडीहके डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में जिला जन संपर्क विभाग द्वारा नुक्कड नाटक तथा पम्फलेट वितरण कर लोगों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है। गिरिडीह के बुढियाखाद, छोटी मस्जिद, सेन्ट्रल पीठ, पुरानी मुहल्ला आदि स्थानों पर जन संपर्क विभाग के सौजन्य से झारखण्ड सांस्कृतिक दल की ओर से गीत संगीत तथा पम्फलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस बाबत सभी प्रखंडों तथा शहर में डेंगू के लक्षण तथा बचाव से संबंधित फ्लैक्स भी लगाए जा रहे है, जिसमें जल जमाव होने देने की अपील की जा रही है।