खोरठा फिल्म की आडिशन को ले बैठक
आदित्यराज एंड जोहार झारखंड फिल्म प्रोडक्सन के सदस्यों की एक बैठक गुरूवार को बरगंडा में हुई। इस बैठक में 20 सितंबर को विवाह भवन में होने वाले आॅडिशन पर विचार विमर्श किया गया। इस आॅडिसन में भाग लेने के लिए फार्म केरियर केम्पस, लेटेस्ट गीफ्ट कार्नर टावर चौक, राजा स्टुडियो बरगंडा, दीपक कैसेट दुकान मोंगिया मोड में उपलब्ध करा दिया गया है। इछुक प्रतिभागी इन जगहों पर फार्म लेकर वही जमा कर सकते है। निर्माता ब्रजमाेहन तुरी ने कहा कि गिरिडीह में कई प्रतिभा संपंन्न व्यक्ति है। लेकिन सही मंच नही मिलने के कारण अपनी प्रतिभा को दिखा नही पाते है। इसके पहले भी हमलोगों ने खाेरठा फिल्म साजन के बाहों में स्थानीय कलाकारो को मौका दिया था। उन्होंने कहा िक ऐसे समय में जब िसनेमा एक व्यवसाय की तरह स्थापित हो रहा है हमें तथा राज्य सरकार को इस ओर से गंभीर होने की जरूरत है।