- Hindi News
- संस्कार स्वावलंबन से ही रामराज्य : गुप्त
संस्कार स्वावलंबन से ही रामराज्य : गुप्त
एकलविद्यालय अभियान काे लेकर शहर के कुटिया रोड स्थित गोयनका सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय प्रेरणा वर्ग शिविर संपन्न हो गया। दूसरे दिन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में एकल अभियान के केन्द्रीय संगठन प्रभारी सह विहिप के अर्न्तराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्यामजी गुप्त ने शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भगवान श्रीराम के बताए मार्ग के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। जिससे देश में रामराज्य की स्थापना की जा सके। शिविर के समापन सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि भाग के अध्यक्ष सचिव और अंचल के अध्यक्ष सचिव के अलावा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार विद्यालय का विसतार करने के साथ ही लोगो को संस्कार स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय, चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा, नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी आिद मौजूद थे।