कल खुलेगा श्री साई फर्नीचर शॉप
गिरिडीह| तिरंगाचौक स्थित श्री साई फर्नीचर का शुभ उदघाटन गुरूवार को किया जाएगा। उदघाटन की तैयारी को लेकर प्रबंधन जुट गया है। शाॅपी में बडे पैमाने पर ब्राडेंड कंपनियों के मैटरेस, कुशल, पिल्लो, बेडशीट समेत अन्य सामानों को उचित मूल्य पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। बेहतर सामानों के साथ साथ उचित मूल्य का भी सामंजस्य प्रबंधन द्वारा किया गया है। बताया कि गुरुवार को दो बजे दिन शॉपी के उदघाटन समारोह होने के बाद ग्राहकों की सेवा में तत्पर हो जाएगी।