पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनाई विनोद बिहारी की जयंती

मनाई विनोद बिहारी की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | झामुमोकार्यालय गिरिडीह में मंगलवार को झामुमो के संस्थापक आैर झारखंड आंदाेलन के अग्रणी महापुरुष स्व विनोद बिहारी महतो जी की 91 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज जिस झारखंड राज्य के निवासी है उसके गठन में विनोद बाबू की अग्रणी भूमिका रही है। उनका सपना शोषण मुक्त झारखंड राज्य की स्थापना करने की थी। उनके सपने को पूरा करने की जिम्मेवारी झामुमो कार्यकर्ताओं पर है। कहा कि विनोद बाबू एक कुशल शिक्षाविद भी थे। इनके नाम पर कई शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने झारखंड में अंधविश्वास, कुप्रथा, शराबखोरी, अशिक्षा, बहु परित्याग, सूदखोरी आदि दूर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाना शुरू किया था। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 18 दिसंबर 1991 को विनोद बाबू के निधन के बाद लोकसभा को संबोधित करते हुए स्व महतो को जुझारू नेता कहा था।