- Hindi News
- अधिकारी अपने दायित्व को समझें तो बदल सकती है शहर की सूरत : डीडीसी
अधिकारी अपने दायित्व को समझें तो बदल सकती है शहर की सूरत : डीडीसी
आमलोगों के प्रति अधिकारियों को अपना कर्तव्य समझने की जरूरत है तभी समस्याओं का समाधान संभव है। ये बातें गिरिडीह के उपविकास आयुक्त दिनेश प्रसाद ने कही। वे मंगलवार को नगर भवन में शांति समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डीडीसी ने कहा कि अधिकारी चाहे तो महज 48 घंटे में शहर की सूरत सामान्य दिनों से लेकर पर्व-त्योहार के मौके पर बदल सकती है।
कहा कि जिलेे में कार्य नहीं करने वाले अधिकारी भले ही उच्च अधिकारियोंे के खास बने बैठे हैं, लेकिन आम लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं रखने वाले अधिकारियों को वे तरजीह नहीं देते है। बैठक के दौरान डीडीसी ने यह भी स्पस्ट कर दिया कि दशहरा और बकरीद के मौके पर शांति समिति की बैठक होने से पहले शहर की समस्याओं को लेकर वह खुद होमवर्क कर चुके है। इसलिए शहर की समस्याओं को लेकर तीन विभागों को आपस में मर्ज करते हुए पर्व से पहले दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दे रखा है। डीडीसी ने कहा कि नगर पर्षद, खनन विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दशहरा और बकरीद शुरु होने से पहले शहर की सड़कों के गड्डों को 26 सितंबर तक मोरम और डस्ट डालकर चलने के लायक बना दें। सड़कों की मरम्मति की देखभाल का कार्य गिरिडीह एसडीएम को दिया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर शहर के वैसे सभी पूजा पंडालों की तरफ आने-जाने वाले सड़कों की सफाई भी पूरी तरह से करा लेने का निर्देश नप को दिया गया। बिंदुवार उठे मुद्दों में शहर के वैसे तालाबों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रतिमा विसर्जन के दिन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
वहीं डीडीसी ने नप के अधिकारियों से पूजा समितियों के पदाधिकारी से मिलकर जरुरत के अनुसार प्रसाद बनाने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
जर्जर सड़कों के कारण बदरंग हो सकता है पर्व
राजकुमारसिंह ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कों के कारण आम लोगों का पर्व बदरंग हो सकता है। इसलिए सड़कों को बेहतर करने की जरुरत है। गांधी चौक से ऑटो पड़ाव पर्व तक हटाने का मांग भी रखा। इस दौरान बैठक को भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद बाबुल गुप्ता, जहीर मजहरी, झामुमो नेता पंकज ता, प्रदीप शर्मा, फरीद अंसारी ने भी संबोधित किया। जबकि बैठक में एसडीएम जुल्फीकार अली, डुमरी एसडीएम पवन मंडल, डीएसपी राजकुमार मेहता, न