बोनस की मांग को ले मसंस ने निकाली रैली
दुर्गापूजा और बकरीद के मौके पर कारखाना प्रबंधन से मजदूरों का बोनस भुगतान की मांग को लेकर मजदूर संगठन समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मजदूरों ने गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र में रैली निकालकर बोनस देने का मांग की। पौ फटने के साथ ही सुबह निकले मसंस की इस रैली की अगुवाई संगठन के सचिव प्रधान मुर्मू कर रहे थे। इस दौरान रैली संगठन के कार्यालय से निकलने के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। जबकि रैली में शामिल मजदूरों द्वारा महंगाई को देखते हुए पर्व में बोनस भुगतान करने, जेसीबी मशीन से ट्रकों को झाड़ने का विरोध भी रैली के माध्यम से किया गया। मौके पर सचिव ने कहा कि पर्व से पहले गिरिडीह के सभी कारखाना प्रबंधन को आठ फीसद बोनस का भुगतान करना होगा। कहा कि गिरिडीह के कारखाना प्रबंधक घाटा दिखाते हुए मजदूरों का बोनस भुगतान नहीं करना चाह रहे है। लेकिन संगठन इन कारखाना प्रबंधकों की मनमानी नहीं सहेगी। संगठन के बैनर और झंडो के साथ निकला यह रैली पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही दौरे के दौरान रैली में शामिल मजदूरों ने कारखाना प्रबंधको के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं रैली का समापन कार्यालय पहुंच कर किया गया, रैली में मनोज टुडु, गुलाब कोल, डीलेशवर कोल, लखन कोल, धनेशवर कोल, लखन कोल, रामदेव पंडित समेत काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और कई कारखानों के मजदूर शामिल थे।
रैली में शामिल मसंस के सदस्य।