पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों की डीसी से फरियाद

दुकानदारों की डीसी से फरियाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | फुटपाथदुकानदार संघ ने उपायुक्त दीप्रवा लकडा़ को एक आवेदन देकर त्यौहार के मौके पर दुकान नहीं हटाने की गुहार लगाई है। फुटपाथ दुकानदारों ने सोमवार को डीसी को आवेदन देकर कहा है कि पर्व त्यौहार के मौके पर हुई बिक्री के बल पर उनका परिवार गुजर बसर करता है। वहीं इस मौैके पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त के नाम पर फुटपाथ दुकानों को सड़क के किनारे से हटा दिया जा रहा है। जबकि यही उनकी जीविका का मुख्य साधन है। कहा कि दुकान हटा देने से सभी लोग बेरोजगार और कर्जदार हो जाएंगे। इस पर ध्यान िदया जाए।