पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीदारी को लेकर दुकानों में उमड़ी भीड़, बाजार हुए गुलजार

खरीदारी को लेकर दुकानों में उमड़ी भीड़, बाजार हुए गुलजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र के मौके पर पूरा गिरिडीह जहां मां दुर्गा की उपासना में डूब गया है। वहीं शहर के बाजार में चहल-पहल भी देखी जा रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण पर्व के मौके पर राज्य सरकार द्वारा कर्मियों के समय पर हुए वेतन भुगतान से व्यापारियों में उत्साह भर गया है। यही कारण है कि सुबह से लेकर शाम तक शहर के हर चौक-चौराहों में जहां काफी भीड़ देखी जा रही है, वहीं शहर के दुकान खरीदारों से पटी नजर रही है। आधुनिकता के दौर में युवाओं के फैंसी कपड़ों की मांग खास तौर पर देखी जा रही है।

पैरों को आकर्षक लगने वाले जूतों और सैंडिलों की खरीदारी भी पूरे चरम पर है। खरीदारों की भीड़ से दुकानदार भी काफी खुश हैं। सुबह से शाम तक कपड़े और जूतों की दुकान में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। खरीदारों की मांग के अनुरूप व्यापारियों ने इस नवरात्र पर कपड़े और जूतों का स्टॉक भी मंगा रखा है। हालांकि सीसीएल और राज्य सरकार के अधीन कई विभागों के कर्मियों का वेतन भुगतान हाेने से शहर में खरीदार पूरी उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे है। रेडिमेड कपड़ों से लेकर जूतों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान खरीदारों से पट गया है। खासकर कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी में महिलाएं और युवतियों में खासा उत्साह नजर रहा है। शहर के मकतपुर रोड, कचहरी रोड, काली बाड़ी, पद्म चौक समेत शहर के अन्य क्षेत्रों की दुकानों में खरीदार पूरे उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे है। पंचमी पूजा के दिन सोमवार को पूरा शहर सारा दिन व्यस्त नजर आया। इस दौरान अधिकांश सड़कों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ कपड़े, जूते और पूजन समानों की खरीदारी करती नजर रही है।

रेडीमेड दुकान में खरीदारी के लिए जुटी भीड़।

चुनावी वर्ष होने के कारण ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान पर्व के मौके पर होने से कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। वे कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे है। इस कारण दुकानदारों में बीते तीन साल की छाई मायूसी भी खत्म हो गई है। दुकानों में जुटे खरीदारों की भीड़ ने दुकानदारों को भी इस नवरात्र पर मां दुर्गे की उपासना करने की सहमति खुले दिल से दिया है। जो शहर के बाजार ही बता रहे है। चूंकि अभी नवरात्र का मुख्य पूजा और प्रतिमा दर्शन में तीन दिनों का समय और बचा है। ऐसे में दुकानदारों में यह उम्मीद देखी जा रही है कि दो दिनों का बाजार शहर के व्यापारियों के लिए