पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबीसी के नाम पर ठगी का प्रयास

केबीसी के नाम पर ठगी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह| कौनबनेगा करोड़पति के नाम पर िकसी ने ठगी का प्रयास िकया है। शहर के हुट्टी बाजार के महादेव तालाब निवासी रवि साव को 10 दिन पूर्व रचना सिंह नाम की एक महिला ने फोन कर बताया कि इनका चयन केबीसी में हुआ है। कहा कि अपने मोबाइल नंबर से अपनी विस्तृत जानकारी एसएमएस करने की बात कही। इसके बाद चयन पत्र भेजा जाएगा। रवि ने जानकारी भेजी। दस दिनों बाद इनके आवासीय पत्ते पर केबीसी से अंकित पत्र मिला। िफर एक नए नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने रवि को कहा कि केबीसी में चयन के बाद सुरक्षित जमा राशि 40 हजार रुपए अमित कुमार नामक व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 1846000102278614 में जमा कर दें। पैसे की मांग किए जाने पर रवि को संदेह हुआ और इसकी जानकारी गिरिडीह पुलिस को दी। पुिलस मामले की जांच कर रही है।