मंत्रोच्चार संग हुई स्कंदमाता की पूजा
गिरिडीह | शारदीयनवरात्र के पंचमी पूजा के मौके पर मां दुर्गा के पांचवे रुप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान दुर्गा मंडपों में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां का आह्वान कर चंडी पाठ का श्लोक भी पुजारियों द्वारा किया गया। साथ ही पूजा के बाद मंडपों में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर नवरात्र के मुख्य पूजा को लेकर दुर्गा मंडपों और पूजा पंडालों के सजावट की तैयारी भी चल रही है। कई पूजा समितियों की सजावट जहां पूरी हो चुकी है, वहीं कई पूजा पंडालों की साज-सज्जा का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा को भी शिल्पी अंतिम रुप देने में लगे है। नवरात्र के पंचमी पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंडपों और पूजा पंडालों में जुटनी शुरु हो गई है।