मांगों को ले प्रेरकों ने दिया धरना
छहसूत्री मांगों को लेकर प्रेरक संघ ने सेामवार को शहर के विभिन्न मार्गो पर रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि जिले भर में प्रेरक पिछले दो साल से विभिन्न विद्यालयों में लोक शिक्षा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।
प्रेरकों से समय समय पर जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडीओ द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यों की भी सेवा ले रहे हैं। मसलन छठी आर्थिक गणना कार्य, लोकसभा निर्वाचन 2014 में फोटोग्राफी का कार्य, मजदूरों के आधार कार्ड संख्या तथा खाता संख्या का संग्रहण कार्य को प्रेरकों ने प्रशासन के आदेश के बाद बखूबी दायित्वों का निर्वहन किया है। श्री वर्मा ने कहा कि इन कार्यों को प्रेरकों ने कर दिया लेकिन विभाग की ओर से प्रेरकों के प्रति घोर उदासीनता बरती जा रही है। एक तो पिछले 24 माह से प्रेरकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, वहीं अतिरिक्त कार्याे के लिए भी बताए गए राशि को भुगतान नहीं किया गया है। इन तमाम मामलों को लेकर पिछले 15 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम प्रेरकों के द्वारा किया गया था। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला साक्षरता समिति के सचिव के द्वारा एक सप्ताह के अंदर मानदेय भुगतान करने के आश्वासन के बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया था। आदेश के 14 दिन बीत जाने के बाद भी प्रेरकों की मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन को उनके वादों को याद दिलाने के लिए यह रोषपूर्ण कार्यक्रम किया गया। वहीं दुर्गापूजा और बकरीद पर्व के पूर्व मानदेय भुगतान सहित प्रेरकों के अन्य मांगों को नहीं लागू किया गया तो प्रेरक सड़क पर उतर कर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में रेयाज अख्त्तर, मो रफीक आलम, पवन कुमार सिंह, मेहबूब आलम, हरिहर कुमार वर्मा, देवेन्द्र रविदास, सरिता कुमारी, मिस्ती देवी, मंजु देवी, अशोक कुमार महतो, मनोज कुमार मंडल, चन्द्र देव प्रसाद यादव, रूबी कुमारी, सरजू प्रसाद वर्मा, शहनवाज खातून, मो आजाद आिद मौजूद थे।
बकरीद के बाद होगा हाईवे जाम
धरना पर बैठक प्रेरक संघ के सदस्य।