- Hindi News
- डीएवी के िशक्षकों ने सड़कों से हटाई गंदगी
डीएवी के िशक्षकों ने सड़कों से हटाई गंदगी
मुखिया शोभा जायसवाल ने उठाया बीड़ा
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को लेकर पीएचईडी -1 और बीएनएस डीएवी की ओर से सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज की अगुवाई में आयोजित सफाई अभियान में विभाग के सभी सदस्यों ने भाग लिया। विभाग के कर्मियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय परिसर से की।
इस दौरान परिसर के चारों तरफ की गंदगी को झाडू से साफ कर चकाचक कर दिया। कार्यक्रम के मौके पर जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज ने बताया कि कूड़े कचरे के कारण तरह तरह की बीमारियां फैल रही है। इससे निजात के लिए साफ सफाई पर विशेष जोर देने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि गंदगी को सड़क आसपास फेंककर डस्टबिन का प्रयोग करें और बीमारियों से बचें। वहीं लोगों को शौचालय प्रयोग पर भी जोर देने की अपील की गई। कहा कि 02 अक्टूबर से प्रधानमंत्री के घोषणा के तहत घरों में शौचालय निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी। इधर अभियान को लेकर बीएनएस डीएवी की शिक्षिकाओं में खास उत्साह देखा गया।
घरोंमें शौचालय बनाने के लिए करेंगे प्रेरित | लोगोंको अपने घरों में शौचालय बनाने तथा उसका उपयोग करने के लिए जागरूक करने का भी काम जोरों से किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावे सफाई से संबंधित नाली निर्माण, सोख्ता गडढ़ा निर्माण तथा तालाबों की सफाई कार्यक्रम को भी 23 अक्टूबर तक सभी प्रखंडों में संचालित की जाएगी। पेयजल व्यवस्था को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विभाग गंभीर है। मौके पर कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज, एसडीओ शिवशंकर वर्णवाल, ओकार प्रसाद वर्मा, जेई भवेन्द्र झा, रामनरेश झा, रघुनाथ सिंह, सबिरन मंडल, सुधांशु प्रसाद आिद मौजूद थे।
पारसनाथ | डुमरी पंचायत में सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डुमरी पंचायत सचिवालय से बेलदारी टोला तक सड़क के दोनों किनारों, सड़कों, गलियों नालियों की साफ-सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व डुमरी मुखिया शोभा जायसवाल ने की। इस दौरान मुखिया श्रीमती जायसवाल ने कहा कि इस काम में घर के सदस्यों के साथ महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। घर का कचर