एलआईसी में शोक सभा का आयोजन
गिरिडीह | जीवनबीमा अभिकर्ता संघ गिरिडीह की और से एलआईसी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शाेक सभा में अभिकर्ता और एलआईसी के कर्मियों ने संयुक्त रूप से लियाफी संघ के अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा की अगुवाई में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत दीनदयाल सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर शोक सभा में कृष्ण मुरारी सिंह, जगदीश कुमार, बैद्यनाथ यादव, अरूण कुमार, रवि चौरसिया, संजय कुमार साहा, अमर कुमार साहा, पियाऊदीन अंसारी समेत काफी संख्या में अभिकर्ता और कर्मी मौजूद थे।