मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरी
कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य मत्रीमंडल का विस्तार नही होना दुखद है। उन्होंने कहा कि इससे संविधान के प्रावाधानों का उल्लघंन हो रहा है।
प्रमंडलीय सम्मेलन में शिरकत करने आए श्री भगत शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में हो रही देरी तथा भूमि अधिग्रहण शिक्षक बहाली में बरती गई अनियमितता को लेकर विपक्ष मंच साझा कर रही है। उन्होंने विपक्ष के एकजुटता को राज्य हित के लिए सही करार दिया। कहा कि राज्य में अगर विकास को गति देनी है तो विपक्ष को एकजुट रहना होगा। इसके लिए कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि विस चुनाव में आशा के अनुरूप परिणाम नही आया, कहा कि हार का मंथन किया जा रहा है।
कहा कि मंथन में संगठन मजबुती को लेकर कई बातें उभर कर सामने रही है। उन्होंने कहा कि परिचर्चा में संगठन मजबुती पर बल दिया जा रहा है। कहा कि इस प्रकार की बैठकों में जमीनी हकीकत से रू-ब-रू हो रहे है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जनता का विश्वास जीतने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि जनहित के मुद्दे पर लगातार संघर्ष किया जाएगा। यह रुकेगा नहीं। जनता के हितों की अनदेखी नहीं होगी।