पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट के फैसले को अभाविप ने सराहा

कोर्ट के फैसले को अभाविप ने सराहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। नगर मंत्री कुमार सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विनोवा भावे विश्व विद्यालय के अंतगर्त 26 निजी महाविद्यालय बीएड पढ़ाई के लिए है।

इनका सत्र 2012-13 का परिणाम कॉलेज प्रशासन के लापरवाही के कारण नहीं रहा था। इस मामले में दायर याचिका में उच्च न्यायालय ने रिजल्ट प्रकाशित करने का आदेश दिया। इसे लेकर अभाविप छात्रों को ध्यान मंे रखकर कई आंदोलन किया था। अभाविप के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रंजीत राय ने कहा कि परिसर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उच्च विद्यालय के समक्ष कई बार आंदोलन किया। जिसमें न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। प्रदेश मंत्री रौशन सिंह, विभाग संयोजक संदीप देव ने न्यायालय की फैसले को स्वागत करते हुए कहा कि हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ था। उच्च न्यायालय इसे भली भांति समझते हुए यह छात्र हित में फैसला दिया है। स्वागत करने वालों में कॉलेज अध्यक्ष विक्रम कुमार, मनीष कुमार, रामकुार यादव, यशवंत राज, ओमकार सिंह, अभिशेक राय, मनीष कुमार समेत कई शामिल थे।

बीएड के छात्रों का परिणाम वर्षों से था लंबित, उच्च न्यायालय ने दिया आदेश