पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा संग यज्ञ की शुरुआत

कलश यात्रा संग यज्ञ की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गायत्रीपरिवार गिरिडीह की और से शनिवार को बदगुंदा में कलश यात्रा के साथ गायत्री यज्ञ की शुरूआत की गई। यज्ञ में बदगुंदा समेत कई गांव के ग्रामीण मौजूद थे, वहीं कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नर-नारी एक समान सब एक मां के संतान समेत कई नारे लगाते चल रहे थे। इस बीच यज्ञ में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विनोद पंडित ने श्रद्धालुओं से कहा नशा नाश की जड़ है और लोगों को नशे से बचना चाहिए। यज्ञ का अर्थ बताते हुए कहा कि सभी की मदद करन से ही यज्ञ का पुण्य हासिल होता है। इस दौरान प्रवचनकर्ता ने कहा कि यज्ञ के दुसरे दिन रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।