पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस मालिकों की मनमानी पर लगे रोक : मंदिलवार

बस मालिकों की मनमानी पर लगे रोक : मंदिलवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | भारतीयमजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मंदिलवार ने गिरिडीह डीसी और परिवहन पदाधिकारी को पत्र लिख कर बस मालिकों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। डीसी को लिखे पत्र में अध्यक्ष श्री मंदिलवार ने कहा कि बस मालिक टैक्स चेारी करने और फर्जी टिकट देने से नहीं हिचकते हंै। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस बात की शिकायत डीसी के साथ हुई बैठक में उठाने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया था। लेकिन परिवहन कार्यालय की और से बैठक को लेकर उन्हें भ्रम में रखा गया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि किरायों में दस फीसदी की कमी की गई है। ये आम लोगों के कुछ राहत की बात हो सकती है। राज्य में सरकार बदली लेकिन बहुत सुधार अभी बाकी है।