पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटिया सड़क निर्माण देख मचाया हंगामा

घटिया सड़क निर्माण देख मचाया हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरथाना क्षेत्र के वार्ड सं 13 के झिंझरी मुहल्ला में पीसीसी निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। इसे लेकर उपायुक्त को हस्ताक्षरित आवेदन देकर इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने काम करवा रहे ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य बेहद ही घटिया है। इसमें किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर उन लोगांे ने कई बार शिकायत की। बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर पर्षद कोटे से प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य योजना सात लाख 10 हजार 500 रुपए की लागत से केडी सिंह के घर से मुन्ना खटाल तक गली निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घोर अनियमितता बरती जा रही है। जिसमें सिमेंट की गुणवत्ता, मिश्रण का कार्य एवं गुणवत्ता का ख्याल तय राशि के हिसाब से नहीं किया जा रहा है। साथ ही मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने जमकर घोटाला किया है। जिससे यह बनने के साथ ही जर्जर अवस्था में परिवर्तित हो जाएगी। इस निर्माण कार्य से यहां के लोगों में भारी आक्रोश है। बावजूद इसके ठेकेदार की अोर से कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर मोहल्लावासी शशि कुमार सिन्हा, अमर सिंह, प्रमिला सिंह, रेखा देवी, जितेन्द्र हाड़ी, रवि हाड़ी, मंटू हाड़ी, चंदन कुमार समेत कई ने हस्ताक्षरित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...