झाविमो की रैली आज
गिरिडीह | राशनऔर केरोसिन के सवाल पर झाविमो की एक रैली गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में बुधवार को होगी। साथ ही सरकार से स्थानीय और नियोजन नीति को लागू करने की मांग की जाएगी। रैली और सभा को लेकर मैदान में एक वृहद मंच बनाया गया है। साथ ही अन्य आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। रैली को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, केडी पोद्दार, सबा अहमद, मिस्त्री सोरेन समेत कई नेता संबोधित करेंगे। यह जानकारी झाविमो के जिला संयोजक महेश राम ने दी।