पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्यारोपी पारा शिक्षक स्कूल से गिरफ्तार

हत्यारोपी पारा शिक्षक स्कूल से गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्याके आरोप में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक पारा शिक्षक को स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया। मिर्जाडीह निवासी आरोपी पारा शिक्षक मुरली महतो गिरफ्तारी के वक्त बजटो उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे स्कूल में ही दबोच लिया। पारा शिक्षक मुरली पर बीते वर्ष 2014 में जमीन विवाद में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मिर्जाडीह गांव के ही शक्ति ठाकुर की हत्या कर देने का आरोप था। जमीन विवाद को लेकर शक्ति ठाकुर की हत्या मुरली ने दो अन्य लोगों के सहयोग से की थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ महीनों बाद दो आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया था। वहीं तीसरे आरोपी मुरली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...