पचम्बा में बाइक पार्किंग को ले विवाद में मारपीट पत्थरबाजी
पचम्बामें बाइक लगाने के दौरान दो युवकों के बीच हुई मारपीट को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि दो लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना दो गुट में तब्दील में जरूर हो गई, जिसमें दोनों ओर से हुई मारपीट पत्थरबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। इसे लेकर पचम्बा में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम होने के साथ-साथ भारी अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक के पक्ष में हडांडीह से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय दुकानदारों ने अपना-अपना दुकान बंद कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक समुदाय के अशोक पांडेय और राजेन्द्र पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इधर घटनास्थल में जानकारी मिलने के बाद डीएसपी विजय आशीष कुजूर, नगर थाना के पुलिस निरीक्षक वीरेन्द्र राम, मुफ्फसिल थाना प्रभारी अजय साहु, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे और मामले को शांत कराया।
दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
^इधरडीएसपी विजय आशीष कुजूर ने स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।
लोगों को समझाते डीएसपी।