ग्रामसभा का आयोजन
गिरिडीह | योजनाबनाओ अभियान के तहत बरहमोरिया के गुजियाडीह में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की जीवन शैली में सुधार लाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सुअर पालन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायत के मुखिया मुन्नालाल ने बरहमोरिया पंचायत के हर कोने में बिजली पहुंचाने की बात कही।