90 लोगों की आंखों का ऑपरेशन
गिरिडीह | लायंसक्लब गिरिडीह की ओर से रविवार को नवजीवन नर्सिंग होम में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि गिरिडीह लायंस क्लब लोगों के जीवन प्रकाश लाने के लिए यह काम करता रहा है। उन्होंने इस दौरान घोषणा की कि 18 फरवरी को लायंस क्लब की ओर से गरीब बच्चों के बीच नि:शुल्क किताब कॉपी का वितरण किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर सांसद पांडेय ने लायंस क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए इस कार्य को आगे भी जारी रखने की उम्मीद जताई। शिविर में दीपक, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।