पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों का प्रतिनियोजन सुविधानुसार हो : मैनेजर प्रसाद

शिक्षकों का प्रतिनियोजन सुविधानुसार हो : मैनेजर प्रसाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकपरीक्षा आगामी 16 फरवरी 2016 से शुरू होने जा रही है। गिरिडीह डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने परीक्षा संचालन में निष्पक्षता पारदर्शिता लाने के दृष्टिकोण से संबंधित प्रखंड के प्राथमिक मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को वीक्षण कार्य के लिए पड़ोसी प्रखंडों के परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियोजन किया है। उपर्युक्त संदर्भ को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह गिरिडीह इकाई के प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह ने डीईओ को पत्र प्रेषित किया है।

इसकी प्रतिलिपि सूचनार्थ जरूरी कार्रवाई किए जाने के लिए डीसी उमा शंकर सिंह को भी भेजी है। प्रधान सचिव सिंह ने पत्र में उल्लेखित किया है कि परीक्षा वीक्षण कार्य में शिक्षकों का प्रतिनियोजन संबंधित प्रखंड में नहीं कर दूसरे प्रखंड में कर दिया गया है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि वैसे शिक्षक जिनके पास बाइक या अन्य वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें वीक्षण कार्य पर जाने के लिए खर्च बढ़ेगा।

उन्होंने डीईओ से वीक्षकों के लिए अलग यात्रा भत्ता की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि शिक्षकों को वीक्षण कार्य के लिए पहले की भांति ही सुविधानुसार परीक्षा केंद्र पर कर दी जाए।

खबरें और भी हैं...