इग्नू के नए छात्रों की इंडक्शन मीटिंग
गिरिडीह | गिरिडीहकॉलेज स्थित इग्नू केंद्र में रविवार को नए छात्रों की इंडक्शन मीटिंग हुई। क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. अरविंद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय के रूप में विश्व स्तर पर चर्चित है। उन्होंने कहा कि देश स्तर पर इग्नू की विभिन्न शाखाओं में 27 लाख छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। फिलहाल 03 हजार शाखाएं संचालित हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. समीर सरकार ने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। मीटिंग में विभिन्न विषयों के काउंसलरों डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चित्तरंजन कुमार, डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह, डॉ. धनेश्वर रजक, डॉ. सुशील कुमार राय, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. संजीव कुमार आदि की उपस्थिति हुई। 02 सौ छात्रों की उपस्थिति हुई। आगामी रविवार से इग्नू की कक्षाएं आरंभ होगी। उक्त जानकारी संतोष कुमार ने दी।