पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अप्राकृतिक यौनाचार, हत्या मामले में धराया

अप्राकृतिक यौनाचार, हत्या मामले में धराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युपीमुजफ्फरनगर के खदौली थाना के अप्राकृतिक यौनाचार हत्या मामले में एक आरोपी को गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगीटांड़ से यह गिरफ्तारी हुई। खदौली थाना से आए केस के अनुसंधानकर्ता सह दारोगा संजय त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार हत्या का यह दूसरा आरोपी गिरिडीह के योगीटांड़ में पिता के करीबी रिश्तेदार के घर में रूका था। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी पुलिस के हाथों दबोचे गए अपराधी आमिर ने खदाैली गांव के ही अपने एक दोस्त इब्राहिम के साथ मुजफ्फरनगर निवासी ओमप्रकाश के 11 वर्षीय बेटे को बीते छह फरवरी को उस समय अगवा कर लिया था, जब बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था। दोनों आरोपी आमिर और इब्राहिम ने बच्चे के साथ साथ पहले अप्राकृतिक यौनाचार किया, फिर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृत बच्चे के पिता ओमप्रकाश ने खदौली थाना में केस दर्ज कराया था। इसी क्रम में खदौली पुलिस ने पहले इब्राहिम को दबोचा। पूछताछ के दौरान इब्राहिम ने यह कबूला कि दूसरा आरोपी आमिर घटना के दूसरे दिन ही झारखंड के गिरिडीह जिले में जा कर छुप गया है। इब्राहिम के खुलासे के बाद खदौली पुलिस ने आमिर को योगीटांड से दबोच कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ले गई।

गिरफ्तार आरोपी के साथ यूपी पुलिस के जवान।

खबरें और भी हैं...