पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिनेमा हॉल प्रबंधक की पत्नी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिनेमा हॉल प्रबंधक की पत्नी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | सिनेमाहॉल के प्रबंधक की प|ी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छेड़खानी के आरोपी कन्हैया सिंह को नगर थाना की पुलिस ने गुरूवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्वर्ण सिनेमा हॉल के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी कन्हैया सिंह बिहार के लखीसराय का रहने वाला है। जबकि इस आरोपी का घर सिनेमा हॉल के समीप भी है। इस घटना का दूसरा आरोपी अब भी फरार है। बताया जाता है कि छेड़खानी के दोनों आरोपियों के खिलाफ सिनेमा हॉल के प्रबंधक ने थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। प्रबंधक के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 38/16 दर्ज करते हुए कन्हैया सिंह और उसके मित्र को नामजद अभियुक्त बनाया था। प्रबंधक ने आवेदन में कन्हैया सिंह उसके मित्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दोनों उसके सिनेमा हॉल स्थित आवास पर शराब के नशे में पहुंचे थे। जहां उनकी प|ी दोनों बेटियों संग अकेली थी। नशे की हालत में कन्हैया और उसके दोस्त ने प्रबंधक की प|ी का हाथ पकड़ते हुए फब्तियां कसने लगे।

खबरें और भी हैं...