मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखया टैलेंट
पुस्तकमेला सह उत्सव में आठवें दिन शुक्रवार तक करीब आठ लाख रुपए की पुस्तकों की बिक्री हुई। मेला परिसर में मेंहदी रचाओ और बिना म्यूजिक के गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में महिला कॅालेज की पूनम कुमारी प्रथम, सुभाष पब्लिक स्कूल की मनिषा सिंह द्वितीय और महिला काॅलेज की सिद्दिकी प्रवीण तीसरे स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें ग्रुप में हाॅली क्रास के मानव राज प्रथम, एडवांस लर्निंग के रोहित कुमार द्वितीय और एसएसवीएम के श्रीकांत राय तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप बी में एडवांस लर्निंग के आदित्य अमन प्रथम, एसएसभीएम की राही कुमारी द्वितीय और आरएसडी पब्लिक स्कूल की साक्षी प्रिया और एसएसवीएम की संजना कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप सी में गिरिडीह कालेज के देवदीप सेन गुप्ता प्रथम, आरके महिला काॅलेज की जेबा नाज द्वितीय और महिला काॅलेज की फरहा नाज तृतीय स्थान पर रही।
सुगम संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रतियोगिताके सातवें दिन अंतिम सत्र में सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सुनने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार, सबजज राजेश सिन्हा, न्यायिक दंडाधिकारी एसएस यादव, सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रदीप सिंह कैले, सह कमांडेंट रवि कुमार, एएसपी कुणाल, डीएसपी शंभु सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस, शहर के उद्योगपति लक्खी प्रसाद गौरी शरिया, अधिवक्ता विरेन्द्र प्रसाद, संजीत सिंह पप्पू समेत कई मौजूद थे। जहां संगीतज्ञ सरदार कुलदीप सिंह छाबड़ा, विश्वजित सेठ, रीना खातून ने गायन पेश कर श्रोताओं को बांधे रखा। वहीं राम कुमार सिन्हा ने बांसुरी वादन पेश किया। इनके तबले पर संगत दयाशंकर सिंह ने की।
मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता मे शामिल छात्राएं।