पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलेवन ने एसएसवीएम को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीहजिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट में रागयमन इलेवन ने एसएसवीएम को 10 रनों से हराया। शुक्रवार को गिरिडीह कालेज मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रागयमन इलेवन की टीम ने 210 रन बनाया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसभीएम की टीम 200 रनों पर आउट हो गई। राघमन इलेवन की ओर से सन्नी ने 55 और हीमाया ने 53 रन बनाए। कप्तान राग यमन ने 28 रनों की पारी खेली। जबकि एसएसभीएम की ओर से ईशु ने 35 और भानू ने 24 रन बनाया। मैच में अंपायर की भूमिका अविनाश यादव और जितेन्द्र यादव ने निभाई। मौके पर संतोष तिवारी, रमेश यादव, सुजीत सिंह, एमएन सिंह, गोल्डु खान, विक्रम सिन्हा, सागर सिन्हा पप्पू आदि थे।

वारियर्स इलेवन ने मैट्रो इलेवन को चार विकेट से हराया

गिरिडीहजिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट में वारियर्स इलेवन ने मैट्रो इलेवन को 4 विकेट से हराया। मैट्रो इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। वहीं निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स इलेवन की टीम ने लक्ष्य को 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वारियर्स इलेवन की ओर से गोलू कुमार ने 48 और रोहित राज ने 19 रन बनाए। वहीं मैट्रो इलेवन की ओर से बिटु अंसारी ने 56 और मासूम ने 29 रन बनाया। मौके पर संजय कुमार सिंह संदीप आदि थे।

खबरें और भी हैं...