फुटबॉल प्रशिक्षण के दूसरे दिन 70 छात्रों की हुई जांच
गिरिडीहप्लस 2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम 2015-16 के दूसरे दिन छात्रों की प्रतिभा परखी गई। शुक्रवार को 70 छात्रों की शारीरिक जांच के साथ बाल थ्रो, वजन जांच, शटल दौड़ समेत कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी खेल प्रतिभा की जांच हुई। गौरतलब है कि विश्व के लोकप्रिय खेल फुटबॉल के नए प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए गुरुवार से तीन दिवसीय 11 से 13 फरवरी 2016 को आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण, गिरिडीह प्लस 2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शुरू हुआ है।
प्रशिक्षण के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी छात्र।
कमेटी का गठन
इसकेजरिए जिले भर से कुल 25 छात्रों का चयन किया जाना है। जिन्हें सरकार की ओर से आवास, भोजन ओर खेल कीट मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि यह प्रशिक्षण कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के माध्यम से आयोजित है। चयन के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। जो खिलाड़ियों की आयु जांच कर एनएसटीसी पद्धति के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर मेधा क्रम में सूची भी तैयार कर रहे हैं। इसमें प्रशिक्षक अजय सुभाष तिर्की, सोहराय नगुडवार, रविन्द्र मुर्मू, सुनील मरांडी, मोहन कुमार महतो समेत कई भूमिका निभा रहे हैं।