पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाम के खिलाफ सड़क पर अभाविप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशके वामपंथी छात्र संगठन एआईएसए, एआईएसएफ और एसएफआई की राष्ट्रविरोधी राजनीति के खिलाफ शुक्रवार छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। परिषद् के पूर्व कार्यसमिति सदस्य रंजीत राय की अगुवाई में निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तीनों वामपंथी छात्र संगठन पर जमकर प्रहार किया।

झंडा मैदान से शहर भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचे और तीनों छात्र संगठन को देशद्रोही संगठन बताते हुए कहा दिल्ली के जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठन ने पाकिस्तान समर्थित आंतकी अफजल गुरू को शहीद बताते हुए कार्यक्रम आयोजित कर यह साबित कर दिया कि भारत इन छात्र संगठनों का देश नहीं बल्कि पाकिस्तान इनका देश है। कहा कि बीते 9 फरवरी को जेएनयू में वामपंथी संगठनों के कार्यक्रम और नारों से भारत के उन वीर शहीदों के साथ पूरा देश शर्मसार हुआ, जो मां भारती की रक्षा के लिए शहीद हुए है। कहा कि हनुमंतथप्पा जैसे वीर शहीद भारत की रक्षा के लिए शहीद होते है। वहीं देश के चंद गद्दार छात्र संगठन ओछी राजनीति कर भारत के पवित्र मिट्टी को धूमिल करने में लगे है।

खबरें और भी हैं...