पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साधनसेवियों की बैठक में प्रशिक्षण पर चर्चा

साधनसेवियों की बैठक में प्रशिक्षण पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | विद्यालयप्रबंधन समिति सदस्यों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण की समीक्षा को ले साधनसेवियों की एक बैठक झंडा मैदान में हुई। शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशिक्षण कार्य को सशक्त और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। साथ ही आगे की गतिविधि को ले रणनीति बनाई गई। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी को विधानसभा में उनका मुद्दा उठाने के लिए पुष्प गुच्छ प्रदान किया। वहीं स्थानीय विधायक ने भी साधनसेवियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में सरयू गोप, प्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार सिन्हा, डीलाे साव, अशोक कुमार मिश्रा, संजय कुमार, विजय राम समेत कई साधनसेवी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...