निराला छंद मुक्त और छंद युक्त कविता के महान कवि थे : अली
जनवादीलेखक संघ ने शुक्रवार को जिला पशुपालन कार्यालय में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विचारगोष्ठी कविता पाठ का भी आयोजन किया गया। वर्तमान साहित्यिक सांस्कृतिक परिदृश्य और निराला विषय पर परिचर्चा कर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अतिथि प्रो अली इमाम खान ने कहा कि कवि निराला ने सबों को सामाजिक राह दिखाई है। जीवन के संघर्षों में किधर जाना है इसे बताया। कहा कि निराला ने छंद युक्त और छंदमुक्त कविता की रचना की। प्रो बलभद्र ने कहा कि निराला ने सामाजिक चिंताओं के बारे में लिखा। ममता बनर्जी ने निराला की जीवनी का वर्णन करते हुए उसे आत्मसात करने पर बल दिया। समीक्षक राजदीप गुप्ता ने कहा कि जनवादी लेखक संघ अब साहित्य काे समृद्ध करेगा। वर्षों से उपेक्षित रहे गििरडीह में साहित्य के क्षेत्र में नया रूप दिया जाएगा। प्रधान डाकपालन नवीन कुमार सिन्हा ने कवि निराला के साहित्य पर प्रकाश डाला। विचारगोष्ठी के बाद कविता पाठक का आयोजन किया गया। जिसमें बसंत शर्मा, दिव्या शांडिल्य ने कविता पाठ किया। वहीं राम सिन्हा ने मैं एक समंदर हुं का पाठ कर लोगों को प्रसन्न किया।
कार्यक्रम में कविता पाठक करते कवि।