सादगी के साथ करे मां शारदे का आह्वान : मंच
गिरिडीह | धर्मसंस्कृति रक्षा मंच के जिला संयोजक संतोष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की अधिष्ठात्री माता सरस्वती की पूजा सादगी से करें। शहर के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की उपासना भी काफी उत्साह के साथ किया जाता है। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व ऐसे भी है जो शराब के नशे में अश्लील गानों की धुन पर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा के वातावरण को धूमिल करने का प्रयास करते हंै।