पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को दी विदाई

समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | शिक्षकसमाज का दर्पण और राष्ट्र का निर्माता होता है, वे देश की रीढ होते हैं और अपना पूरा जीवन छात्रों का भविष्य संवारने में लगा देते हैं। शिक्षकों के बिना शिक्षित समाज की कल्पना असंभव है। उक्त बातें डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने शिक्षक विदाई समारोह के दौरान कही। शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रेमनाथ वर्णवाल, राधेश्याम वर्मा और कर्मचारी जगदीश महतो को विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने इनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु ही गोविंद की महत्ता को बतलाते हैं। इन्होंने अपना पूरा जीवन छात्रों को शिक्षा देने में व्यतीत कर दी। प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रसाद सिंह, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के देवेन्द्र कुमार सिन्हा और माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अख्तर अंसारी समेत कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...