गायत्री परिवार ने की गोष्ठी
गायत्रीपरिवार की ओर से सोमवार को गिरिडीह के गांवा में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्या द्वारा लिखित 70 सरल खंड की स्थापना से हुई। वहीं गोष्ठी के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक गंगा सफाई योजना के लिए गिरिडीह से 500 सौ कार्यकर्ताओं को भेजने का निर्णय लिया गया। जबकि गोष्ठी में नशाबंदी, पशु हत्या, बेरोजगारी दूर करने के लिए स्वावलंबन कार्यक्रम चलाने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए विलासिता पर रोक लगाने आदि बातों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन के बाद फलदार पौधे का वितरण किया गया।