पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए लायंस ने डीसी को सौंपा 51 हजार का चेक

बाढ़ पीड़ितों के लिए लायंस ने डीसी को सौंपा 51 हजार का चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीडितों की मदद के लिए गिरिडीह लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सोमवार को पीएम आपदा राहत कोष में 51 हजार की राशि का चेक डीसी को सौंपा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के लाखों लोग अब भी बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में बाढ़ की आपदा में फंसे लोगों को काफी मदद की जरूरत है। पीडितों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लेकिन समाज के हर वर्ग के लोगों को बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संस्था का शिष्टमंडल पीएम आपदा राहत कोष के नाम से ड्राफ्ट तैयार कर डीसी को सौंपा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव राजेश गुप्ता, अशोक बगेड़िया, संजय भूदाेलिया, ललित अग्रवाल, संजय डंगाईच, प्रदीप डोकानिया, अनिल धनवरिया, डा दीपक बगेड़िया, डा सीके सिंह, संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

उपायुक्त को चेक सौंपते लायंस क्लब के सदस्य।