पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप मरीजों की संख्या पहुंची सात

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप मरीजों की संख्या पहुंची सात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें डेंगू के मरीजों के पाए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुढियाखाद में जहां पूर्व में डेंगू के पांच मरीज पाए गए थे वहीं पचंबा कोइरीटोला में भी सोमवार को डेंगू के तीन मरीज पाए गए हैं। मरीजों में डेंगू होने की जानकारी तब हुई जब वे बुखार से पीड़ित होकर एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे। रक्त जांच के बाद आए रिर्पोट में एनएस वन पॉजिटीव होने की पुष्टि हुई।

रोकथाम के िलए सीएस से मिले नेता | जिलेमें बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की सूचना पाकर सोमवार की दोपहर झामुमो नेता सुदीव्य कुमार सोनू और कांग्रेसी नेता शहनवाज अंसारी सिविल सर्जन से मिले और आवश्यक विचार विमर्श किया। नेताद्वय ने बताया कि जिले में डेंगू का बढता प्रकोप चिंता का विषय है। लेकिन अस्पताल कर्मी भी पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। कम संसाधन के बाद भी बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पर चिकित्सकों का घोर अभाव है इसके लिए बोकारो और धनबाद से चिकित्सकों को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा मलेरिया इंस्पेक्टर को भी यहां भेजा जा रहा है। स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। जिन मरीजों में डेंगू के प्रकोप थे उन्हें बेहतर इलाज के बाद प्लेटलेट मेंटेन कर लिया गया है जो बहुत बडी बात है। वहीं बताया कि रिम्स में डेंगू वार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां भर्ती करने की समस्या उत्पन्न हो रही है। रिम्स से अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों को भेजा जा रहा है। लेकिन गिरिडीह मे कम संसाधन के बाद भी अच्छा प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय है।

पूर्व में भर्ती डेंगू मरीजों की स्थिति सामान्य

डेंगूमरीजों को बेहतर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम किया जा रहा है। वहीं मच्छरों से बचाव के लिए सभी मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराया गया है। चिकित्सकों की देख रेख में उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन मरीजों की स्थिति काफी हद तक सामान्य हो रही है और उन्हें एक दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना है। एनएस वन पॉजिटिव पाये गये मरीजों के रक्त को जांच के लिए रांची भेजा गया है। रिर्पोट के बाद एक मरीज को डेंगू होने का मामला सदर अस्पताल में आया है। नये मामले को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।\\\"\\\" डाएस सान्याल, सिविलसर्जन, सदर अस्पताल , गिरिडी