पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात शव की हुई पहचान

अज्ञात शव की हुई पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात शव की हुई पहचान

पारसनाथ | निमियाघाटथाना क्षेत्र के नगड़ी के समीप एक नाला में सोमवार को एक व्यक्ति का शव पाया गया। बाद में शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय फुचोनगरी निवासी ठाकुर मांझी के रूप में हुई। निमियाघाट पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। बताते हैं कि मृतक रविवार सुबह एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। शाम को घर नहीं लौटने पर घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पूछे जाने पर निमियाघाट थाना प्रभारी रूखसार अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।