- Hindi News
- अभियंता कार्य को चुनौती मानकर अंजाम दें : ओम
अभियंता कार्य को चुनौती मानकर अंजाम दें : ओम
देशके भारत र| सह अभियंता मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस सह 47 वां अभियंता दिवस सोमवार को गिरिडीह में मनाया गया। गिरिडीह अभियंता संघ के तत्वाधान में शहर के परिसदन भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत अभियंता विजय शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सचिव आेमप्रकाश ने कहा कि मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया ने अपने जीवनकाल में भारत को एक आधुनिक भारत बनाना चाहते थे। इसलिए मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया ने अभियंताओंं को सफलता के कई मंत्र दिया था। कहा कि यह सच है कि आज अभियंताओ के समक्ष कई समस्या सामने खड़ी है। लेकिन अभियंता समाज के उस वर्ग से आते है जहां तमाम कठिनाइयों के बीच भी विकास की रोशनी गांवों में पहुंचानी है। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियंता जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियंता अगर सच्चाई से रूबरू होते हुए एक इच्छाशक्ति के साथ जुट जाए तो भारत की तस्वीर आने वाले दिनों में कुछ और होगी। कहा कि अभियंताओं के ऊपर ईमानदारी के साथ कार्य करने की जिम्मेवारी सबसे बड़ी है। ऐसे में अभियंता हर कार्य को चुनौती के रुप में करे और मिसाल कायम करे। इस दौरान सहायक अभियंता अश्विन महतो ने कहा कि सरकार और आम जनता के बीच सेतु का काम अभियंताओं ने किया है। इस भूमिका को और तेज करने की जरूरत है। कहा कि अगर अभियंता सही तरीके से हर कार्य को ईमानदारी पूर्वक करे तो भारत हर क्षेत्र में आगे होगा। कार्यक्रम को कई अभियंताओं ने संबोधित किया।
जबकि कार्यक्रम में अमरेन्द्र सिंह, आलोक कुमार, मनोहर प्रसाद, प्रभाकर कुमार, अजय वर्णवाल समेत काफी संख्या में गिरिडीह के विभिन्न विभागों के अभियंता मौजूद थे।
दीप जलाकर अभियंता िदवस का उद्घाटन करते अतिथि।