विद्या मंदिर में बच्चों को मिला सम्मान
विद्याभारती प्रांतीय प्रतियोगिता में ओवरआल चैम्पियन बनकर लौटी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का मंगलवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह में सम्मान किया गया। धनबाद में आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न मंच और संस्कृति बोध प्रश्नमंच प्रतियोगिता में गिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम ने आवरआल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यह साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा के बल पर कुल पांच पुरस्कार प्राप्त कर प्रांतीय ओवरआल चैम्पियन का खिताब हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्रापत छात्र-छात्राऐं आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने मधुपुर जाएगें। कहा कि यह गौरव शिक्षकों छात्र-छात्राओं के कड़ी मेहनत की बदौलत हासिल हुई है। सचिव सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने मौके पर कहा कि विज्ञान गणित में यहां के शिक्षक की प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नही है। उपाध्यक्ष उदय शंकर उपाध्याय ने कहा कि वर्षो से चली रही राजकमल विद्या मंदिर धनबाद की बादशाहत खत्म हुई है।
बच्चों को पुरस्कृत करते प्राचार्य।