...तो पानी के लिए मचेगा हाहाकार
गिरिडीह| शहरमें बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पानी के लिए यहां हाहाकार मच जाएगा। विदित हो कि फिलहाल शहर को आठ से नौ घंटा बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली में कटौती के कारण सर्वाधिक परेशानी पेयजलापूर्ति को लेकर हो रही है। नगर पर्षद के पेयजलापूर्ति संवेदक जीवन लाल दास ने बताया कि बिजली में सुधार नही हुआ तो शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति करना नामुमकिन हो जाएगा। इससे पानी आपूर्ति में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री दास ने बताया कि नप क्षेत्र में स्थित छ: पानी टंकी से पेयजलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में पानी का संकट उत्पन्न हो, इसके लिए कम-से-कम 67 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है।